नई दिल्ली, अगस्त 12 -- बची हुई रोटी से नूडल्स बनाने का तरीका तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे सिर्फ नूडल्स ही नहीं, बल्कि तीन और मजेदार चीजें भी बनाई जा सकती हैं? अगर घर में रात की रोटियां बच गई हैं और उन्हें दोबारा खाने का मन नहीं है, तो उन्हें फेंकने के बजाय ये 3 चीजें बना सकते हैं। कुरकुरी नमकीन से लेकर रोटी के क्रम्ब्स और स्वादिष्ट सब्जी तक, ये तीनों तरीके आसान हैं और इनमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। यानी बची हुई रोटी का ऐसा इस्तेमाल, जिससे स्वाद भी बदलेगा और खाना बर्बाद होने से भी बचेगा।1. बची रोटी से बनाएं कुरकुरी नमकीन अगर शाम को चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हो, तो बची हुई रोटी से झटपट नमकीन तैयार कर सकते हैं।कैसे बनाएं? सबसे पहले रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें कड़ाही में थोड़ा तेल...