किचन टिप: बिना कुछ मिलाए दूध पर मोटी मलाई जमाने का देसी सीक्रेट
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- घर में दूध उबालना तो रोज का काम है, लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि दूध पर पहले जैसी मोटी मलाई नहीं जमती। कुछ लोगों को लगता है कि इसके लिए भैंस का दूध होना चाहिए या फिर कोई खास चीज मिलानी पड़ती है। जबकि असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार सिर्फ दूध को ठंडा करने का तरीका ही तय करता है कि मलाई पतली जमेगी या मोटी। अगर आप भी घर की मलाई से घी, मक्खन या मलाईदार मिठाइयां बनाना पसंद करते हैं, तो यह आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको एक भी एक्सट्रा चीज डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।दूध पर मोटी मलाई क्यों नहीं जमती? दूध उबालने के बाद कई लोग उसे तुरंत ढक्कन से ढक देते हैं या फिर गर्म दूध को सीधे ही फ्रिज में रख देते हैं। इन दोनों वजहों से ऊपर बनने वाली मलाई की परत अच्छी तरह तैयार नहीं हो पाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.