नई दिल्ली, जुलाई 19 -- कड़ी पत्ता, जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है। ये एक खुशबूदार पत्ता है जिसका इस्तेमाल इंडियन खाने में में तड़के और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ज्यादातर भारतीय घरों में इन पत्तियों का इस्तेमाल रोजाना के खाने के लिए किया जाता है। कड़ी पत्ता हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से लोगों के किचन गार्डन में इसका पौधा आसानी से मिल जाएगा। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि ये पौधा उतना ज्यादा ग्रो नहीं करता और कई बार तो ये पूरी तरह से सूख भी जाता है। अगर आपके घर में कड़ी पत्ता का पौधा लगा है और ये सूख रहा है या कीड़े लगकर खराब हो रहा है तो आपको इसकी केयरिंग के लिए कुछ टिप्स को जानना चाहिए। यहां देखिए कड़ी पत्ता को कैसे रखें हरा-भरा 1) कड़ी पत्ता को हरा-भरा बनाने के लिए खट्टी छाछ या फिर दही का इस्तेमाल कर स...