किचन की चिमनी का फिल्टर तेल और धुएं से पड़ गया काला? सफाई के लिए अपनाएं ये 3 स्मार्ट तरीके
नई दिल्ली, मई 13 -- किचन में रोज खाना बनता ही है और बिना तेल और धुएं के ये काम हो नहीं सकता। आजकल लोग फ्लैट में रहने लगे हैं, तो हर मॉड्यूलर किचन में चिमनी लग चुकी है, जिससे किचन में किसी भी तरह का धुआं नहीं रुकता है। चिमनी में ऐसे फिल्टर लगे होते हैं, जो आसानी से पूरा धुआं खींचकर बाहर कर देते हैं लेकिन लंबे समय तक अगर आप इन्हें साफ नहीं करेंगे तो ये काम करना बंद कर देते हैं। चिमनी के फिल्टर में तेल की गंदगी और धुएं से चिपचिपाहट बन जाती है। कई लोग चिमनी की हर हफ्ते सर्विस कराते हैं या सफाई के लिए किसी को बुलाते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो खुद ही आसान तरीकों से चिमनी के फिल्टर को साफ कर सकते हैं। इसे साफ करना काफी आसान है और इसमें कोई मेहनत नहीं लगेगी। अच्छी बात ये भी है कि इसके लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.