सिद्धार्थ, जून 6 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर कस्बे में शुक्रवार शाम एक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। चालक ने समय रहते बाइक से दूर हटकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी हरिराम कश्यप अपनी बाइक धुलवाने के लिए कस्बे के एक वॉशिंग सेंटर पर गए थे। वाहन की धुलाई के बाद वह बाइक लेकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने बाइक को किक मारकर स्टार्ट करने का प्रयास किया इंजन की ओर से अचानक चिंगारी उठी और कुछ ही क्षण में आग भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब...