फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मध्यप्रदेश के राजेंद्र नगर में संपन्न हुई नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में माधुरी शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते रजत पदक हासिल किया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। यह चैंपियनशिप आठ से 16 सितंबर तक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें हरियाणा की ओर से माधुरी शुक्ला ने भागीदारी की। माधुरी एसजीएम नगर में रहती हैं। माधुरी ने सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात की खुशबू को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह तमिलनाडु की खिलाड़ी से हार गई, जिससे की उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हालांकि माधुरी अपने इस प्रदर्शन से खुश हैं। वह शहर के केएल मेहता दयानंद कॉलेज फाॅर विमिन में असिस्टेंट लाइब्रेरियन हैं और वह क्रिकबॉक्सिंग की कोचिंग भी देती हैं। कॉलेज पहुंचने प...