कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन रविवार को केशवपुरम स्थित फाइट एंड बर्न एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में फाइट एंड बर्न एकेडमी की टीम विजेता बनी। जबकि कात्यान स्कूल की टीम उपविजेता, लॉयस बॉक्सिंग एकेडमी की टीम तीसरे और अल्टीमेट मार्शल आर्ट एकेडमी की टीम चौथे स्थान पर रही। विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 मई के बीच आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना प्रतियोगिता के दौरान रेफरी और जज की जिम...