किक बॉक्सिंग में दिव्यांशी ने जीता दो स्वर्ण
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। मेरठ स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 12 से 14 मई के बीच राज्य किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई, जिसमें शहर के रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीता। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंकुर राजपूत ने एक रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों व कोच साहबे आलम को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.