गाजीपुर, मई 15 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। मेरठ में स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 11 से 13 मई तक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के 45 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम प्रथम तथा शामली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर से 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 24 गोल्ड, 14 सिल्वर तथा 6 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता से लौटने के बाद ट्रेन से दिलदारनगर रेलवे स्टेशन रात में पहुंचने पर नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने खिलाड़ियों का फूल-माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। यह भी प...