काशीपुर, अप्रैल 18 -- दीप पाठक, काशीपुर। क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहे। इस दौरान चयनित छात्र/ छात्राओं में ऋषिका, अक्षरा यादव, प्रज्ञा राजभर, नेहा कुमारी, श्लोक रैकवार को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र श्लोक कुमार, तेलंगाना में 24 अप्रैल को होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। चारों छात्राएं अप्रैल के अंत में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यह भी पढ़ें- छात्रा मेहविश ...