फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एक होटल में चल रहे 13वें राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग हाई परफॉर्मेंस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सर्बिया और इटली से आए विशेषज्ञ कोचों ने खिलाड़ियों को आधुनिक दांवपेच और तकनीकी कौशल सिखाए। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर पांच मई तक चलेगा। जिसमें 13 जिलों के सैकडों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, स्पीड और मुकाबले के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया। कोचों ने खिलाड़ियों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि सही रणनीति और मानसिक मजबूती भी जरूरी है। खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया और नई तकनीकों को सीखने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.