गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए समाजशास्त्र के छात्र व किकबॉक्सर सनी सिंह को युवा प्रतिभा नेशनल टैलेंट टाइटल देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कृषि क्षेत्र में नवाचार और बैंकिंग कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री अवॉर्डी डॉ. राम चेत चौधरी एसबीआई के जोनल महाप्रबंधक ने संयुक्त रूप से प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित विवि के शिक्षकों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...