लखीसराय, मार्च 15 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। किऊल रेलवे स्टेशन पर संचालित रेलवे कैंटिन में फिलहाल गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कैंटिन कर्मियों ने बताया कि गैस की नियमित आपूर्ति जारी है, जिसके कारण यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को पहले की तरह ही भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंटिन में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है और कैंटिन का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को समय पर सुविधा मिल रही है। रेलवे कैंटिन के सेवा पदाधिकारी वीरेंद्र भारती ने बताया कि रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर संचालित कैंटिनों में फिलहाल गैस की उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.