लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत दानापुर मंडल का प्रमुख स्टेशन माने जाने वाला किऊल जंक्शन आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। गया, पटना, भागलपुर, हावड़ा और बरौनी जैसे पांच महत्वपूर्ण रेल रूटों का प्रमुख जंक्शन होने के बावजूद स्टेशन का बाहरी स्वरूप खंडहर जैसा दिखाई देता है। ब्रिटिश काल में निर्मित यह स्टेशन आज तक एक समुचित स्टेशन भवन के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहा है। दानापुर मंडल को बने 100 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन किऊल जंक्शन पर आज तक एक व्यवस्थित स्टेशन भवन का निर्माण नहीं हो सका। आश्चर्य की बात यह है कि यह ईसीआर जोन का इकलौता ऐसा प्रमुख स्टेशन बताया जाता है, जहां अब तक पूर्ण विकसित स्टेशन भवन नहीं है। स्टेशन परिसर में बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया का अभाव साफ नजर आता है, जिससे बाहर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.