लखीसराय, अप्रैल 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के स्तर से जारी पत्र के अनुसार कोलकाता-नांगलडैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12325/12326) का विस्तार हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। इस फैसले से बिहार के किऊल सहित पूर्वी भारत के यात्रियों को अब हिमाचल प्रदेश तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। अब तक यह ट्रेन नांगल डैम रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होती थी, लेकिन विस्तार के बाद यह आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले तक पहुंचेगी। इससे कोलकाता, पटना और किऊल जंक्शन से हिमाचल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- किऊल से हिमाचल तक सीधी रेल सेवा का रास्ता साफ खासकर धार्मिक, पर्यटन और रोजगार के उद्देश्य से यात्रा करने वालों के लिए यह सेवा ...