लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट जांच कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों में विशेष रूप से शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बैग और अन्य सामान की तलाशी ली। वहीं, टिकट कलेक्टर (टीटीई) द्वारा यात्रियों के टिकटों की जांच की गई, ताकि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सके। जांच के दौरान स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ नजर नहीं आई, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 250 किलो देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सूत्रों ...