लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। ॐ नमः शिवाय, जय मां पार्वती के जयघोष के साथ लखीसराय सदर प्रखंड अंतर्गत किऊल स्थित रेलवे शिव मंदिर किऊल में मां पार्वती जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह पावन यात्रा गायत्री मंदिर किऊल से प्रारंभ होकर दुर्गा स्थान किऊल होते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंची। कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर "जय माँ पार्वती" एवं "जय भोले शंकर" के जयकारों के साथ यात्रा को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.