लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय,एक प्रतिनिधि। किऊल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला परिवहन कार्यालय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में एक निजी फिजिकल एकेडमी द्वारा बिना वैध लाइसेंस के चलाए जा रहे ड्राइविंग स्कूल का भंडाफोड़ किया गया। यह संस्थान मुख्य रूप से बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दे रहा था। छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने मौके से तीन निजी नंबर की गाड़ियां बरामद कीं, जिनका उपयोग व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। यह मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा, विभाग ने दो लॉग बुक भी जब्त की हैं, जिनमें प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों के नाम, ड्राइविंग शिफ्ट और समय का पूरा वि...