लखीसराय, जनवरी 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला प्रशासन एवं कला-संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किऊल महोत्सव 2026 शनिवार की देर रात को संपन्न हो गया। तीसरे दिन का कार्यक्रम भव्य, आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना के उपरांत कथा वाचन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अन्य मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक प्रसिद्ध भजन गायिका जागृति राठौर, निर्भय भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.