लखीसराय, अप्रैल 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के कबैया थाना कांड संख्या 164/26 में बरामद किए गए ग्रेनेड को मंगलवार को बम निरोधक दस्ता द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस विस्फोटक सामग्री को शहर से दूर किऊल नदी के सुनसान इलाके में ले जाकर नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से नष्ट किया गया, ताकि आम लोगों की जान-माल को किसी प्रकार का खतरा न हो। जानकारी के अनुसार, यह ग्रेनेड शहर के हनुमाननगर स्थित वार्ड नंबर 19 से गिरफ्तार आरोपी सुधीर साव की निशानदेही पर बरामद किया गया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने विस्फोटक को बड़ी दुर्गा मंदिर के पास नव-निर्मित घेराबंदी स्थल के समीप छिपाकर रखा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी कर ग्रेनेड को बरामद किया। मामले की गंभीरता को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.