लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल नदी तट पर आयोजित श्रीश्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। समापन से ठीक एक दिन पहले सोमवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यज्ञ मंडप में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां लोग नंगे पांव तपती धूप के बीच पूरी श्रद्धा के साथ परिक्रमा करते नजर आए। आस्था का यह दृश्य पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। मंगलवार को हवन के साथ यज्ञ का विधिवत समापन होना है, जिसके चलते अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें- मनुष्य के लिए प्रभु श्रीराम का जीवन अनुकरणीय दूर-दराज के गांवों से भी लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल पर लगे झूले भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बच्चों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.