किऊल-झाझा तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी, 961 करोड़ में बिछेगा 54 किमी लंबा ट्रैक
पटना, मई 26 -- केंद्र सरकार ने बिहार में किऊल और झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है। 961 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। यह डीडीयू-झाझा कॉरिडोर का हिस्सा है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि बिहार के रेल यात्रियों के लिए यह बड़ी सौगात है। यह महत्वपूर्ण परियोजना बिहार में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती प्रदान करेगी। इससे रेल यातायात सुगम होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी और बिहार की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उन्हें मंगलवार को लिखे एक पत्र को भी सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.