लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को लेकर आखिरकार रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया है। दानापुर मंडल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी देते हुए आश्वासन दिया है कि किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 और 6 को जल्द ही 24 कोच के अनुरूप विस्तारित किया जाएगा। दरअसल, किऊल जंक्शन पर प्लेटफार्म 5 और 6 की लंबाई कम होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के कई डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर ही खड़े रह जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि करीब पांच बोगियां प्लेटफार्म से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी परेशानी भरी हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई यूट्यूब ब्लॉगर्स और यात्रियों ने सोशल मीडिया...