नई दिल्ली, जुलाई 25 -- किआ सिरोस ईवी (Kia Syros EV) देश के इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एकदम नया मॉडल है। सिरोस EV की एक्स-शोरूम कीमतें 13.50 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें 42 kWh और 51.4 kWh शामिल हैं। सिरोस EV के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख है। वहीं, बैटरी EMI 3.3 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होती है। आप सिरोस EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको कितनी मंथली EMI देनी पड़ सकती है, यहां समझते हैं। K1 प्लेटफॉर्म पर बनी सिरोस EV में कंपनी का सिग्नेचर 'डिजिटल टाइगर फेस', स्टार मैप LED DRLs और LED टेललाइट्स के साथ आइस क्यूब LED हेडलैम्प्स और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक SUV 17-इंच के डुअल-टोन एयरो एलॉय व्ह...