जहानाबाद, मई 15 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आंधी- पानी और आकाशीय बिजली गिरने से राष्ट्रीय मार्ग 33 एवं किंजर सरकारी अस्पताल परिसर के बीचो-बीच लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। जबकि 6 माह पूर्व ही नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर इंस्टॉल किया गया था। उक्त ट्रांसफार्मर से कई किसान अपने खेतों की सिंचाई करते थे। वहीं डेयरी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन करने वाले कई लोग ट्रांसफार्मर से कनेक्शन ले चुके थे, इसके अलावे कई घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ सूर्य मंदिर प्रांगण भी इस ट्रांसफार्मर से रौशन रहता था। स्थानीय उपभोक्ताओं की शिकायत पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने बतलाया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बीच रोड पर पड़ा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल नए सिरे से बनाना पड़ेगा। इस संबंध में किसान नेता गोरख सिंह, ...