जहानाबाद, मार्च 10 -- बाहर वाले बाराती बैरियर से टकराकर हुए घायल बैरियर टूटने के बाद जर्जर पुल से गुजर रहे बड़े वाहन किंजर, एक संवाददाता। पुनपुन नदी पर कई दशक पूर्व बने और फिलहाल क्षतिग्रस्त हो चुके पुल पर लगाया गया बैरियर टूट गया। बैरियर की चपेट में आकर दो बाराती भी घायल हो गए। जिला प्रशासन की पहल पर किंजर पुनपुन नदी जर्जर पुल के दोनों ओर लोहे का बैरियर एनएच 33 के कार्यपालक अभियंता के सौजन्य से सोमवार को ही लगाया गया था। लेकिन बैरियर लगाने की जानकारी न तो सूचना बोर्ड लगाकर दी गई थी और न ही बैरियर पर रेडियम लाइट लगाया गया था। मंगलवार की शाम होते ही बैरियर टूट गया। बताया जा रहा है कि बैरियर के पास सूचना बोर्ड नहीं रहने के कारण शाम में बाराती, तिलकोत्सव समारोह में जाने वाली बड़ी-बड़ी बसें भी आने जाने लगी। कुछ बसों के चालक को बैरियर नजर आया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.