किंजर में कृषि फीडर का 80 फ़ीसदी कार्य बाकी
जहानाबाद, मई 28 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर इलाके में किसानों की खेती में सिंचाई के लिए हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए कृषि फीडर की व्यवस्था करनी थी लेकिन वास्तविकता यह है कि अब तक गांव के बधार में सीमेंटेड पोल तो खड़ा कर दिया गया है। लेकिन उसपर तार नहीं लगाया गया है। आज भी इस इलाके में सैकड़ो किसान चाईनीज तार के द्वारा ही विद्युत मोटर का संचालन कर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। इस संबंध में किसान मोहन सिंह, मलखान सिंह, पूर्व उपसरपंच अरविंद कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से किंजर इलाके में कृषि फीडर का विद्युत पोल तार एवं ट्रांसफॉरमर बरसात शुरू होने से पहले लगवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.