जहानाबाद, मार्च 6 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर पंचायत मुख्यालय में अपासी की भूमि पर वर्षों से कई लोगों ने कब्जा जमा रखा है। कई लोग तो कब्जा कर दुकान और मकान भी बना रखे हैं। मालूम हो कि अपासी की भूमि आज से 50 से 60 वर्ष पूर्व कुआं के समीप बने ढलान भूमि को कहा जाता था, जिससे ब्रिटिश काल में मोट के माध्यम से खेतों की सिंचाई की जाती थी। इसमें बैलों द्वारा चमड़े के बने बड़े थैले के द्वारा, कुआं से पानी भरकर खिंचा जाता था। बैलों के कंधे पर पालो होता था, उसी में एक मोटी रस्सी बंधी होती थी जिसके सहारे मोट को खींचा जाता था, जिससे खेतों की सिंचाई होती थी। समय के बदलाव में उस सिंचाई पद्धति की समाप्ति हो गई, लेकिन कुआं के पास वाली जमीन जो अपासी भूमि कहलाती थी। उसे किसी न किसी ने अपने कब्जे में ले लिया और घर, दुकान बनाकर कब्जा कर लिया। जबकि ब्रिटिश कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.