जहानाबाद, मई 24 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर स्थित पुनपुन नदी पर जर्जर पुल से होकर सभी तरह के भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगने तथा पुल के दोनों और बड़े-बड़े सीमेंटेड स्लैब रखे जाने से दुकानदारों व आम लोगों को राहत मिली है। बता दें कि जर्जर पुल से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन गुजरते थे, जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती थी। जिससे बाजारवासियों के अलावा आम लोगों को भी परेशानी होती थी। वहीं क्षतिग्रस्त पुल ध्वस्त होने का खतरा रहता था। एनएच के अधिकारियों के द्वारा एनएच बड़े-बड़े सीमेंटेड स्लैब व बड़े मालवाहक वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने से अब पूर्णत : राहत प्रदान हुआ है। यह भी पढ़ें- किंजर पुल पर बड़ी वाहनों का आवागमन रुकने से राहत जिससे किंजर बाजार कुर्था मोड़ के दुकानदारों को काफी राहत मिल रही है। दुकानदार ओमकार कुमार, गौरव वर्मा, ...