जहानाबाद, फरवरी 15 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर पुलिस ने किंजर पाली पथ के धोकहारा मोड़ के पास गांजा आपूर्ति कर्ता को पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। उधर आपूर्तिकर्ता पुलिस की भनक मिलते ही बाइक को सोहसा ग्राम की ओर मुड़कर झोला फेंक दिया और बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने झोला की तलाशी ली तो उसमें 20 लीटर महुआ निर्मित शराब निकली। साथ ही बगैर नंबर का पल्सर बाइक भी जप्त कर थाना लाई। आपूर्ति कर्ता फरार हो गया। इस घर पकड़ अभियान में किंजर पुलिस के एएसआई मृत्युंजय कुमार सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.