नई दिल्ली, मार्च 4 -- शाहरुख खान के फैंस शाहरुख खान की फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म बहुत से मायनों में खास होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी भी नजर आनेवाली है। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान को देखने के लिए भी फैंस काफी उत्साहित हैं। शाहरुख खान की किंग को लेकर जॉली एलएलबी एक्टर सौरभ शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है।सौरभ शुक्ला ने शाहरुख की किंग पर दिया बड़ा अपडेट हिंदी रश से खास बातचीत में सौरभ शुक्ला ने कंफर्म किया कि वो शाहरुख खान की किंग का हिस्सा हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या किंग के बारे में वो फैंस को कुछ बता सकते हैं। इसपर सौरभ शुक्ला ने कहा कि किंग में सिर्फ वो नहीं बल्कि 70 पर्सेंट इंडस्ट्री है। सौरभ शुक्ला ने कहा कि इंडस्ट्री के जो बड़े नाम हैं, वो आपको किंग में दिखेंग...