किंग इस सीजन भी किंग है, उसे कोई प्रिंस नहीं पछाड़ पाया, आंकड़े देख आप भी कहेंगे बात में दम तो है!
नई दिल्ली, मई 8 -- विराट कोहली 37 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में शिकरत कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वे सिर्फ अपनी भागीदारी ही नहीं सुनिश्चित कर रहे हैं बल्कि अपना प्रभाव भी छोड़ रहे हैं, आंकड़े जिसकी गवाही पेश करते हैं। आईपीएल के इस सीजन में विराट कोहली का बल्ला इस कदर चला है कि उनके स्ट्राइक रेट और औसत दोनों में सुधार आया है। कोहली की खास बात यह है कि वे अपनी उम्र के क्रिकेटरों से नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों से प्रतियोगिता कर रहे हैं और उन्हें पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया का किंग कहा जाता है और शुभमन गिल को प्रिंस के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली की आगे की क्रिकेट विरासत को शुभमन गिल ही बढ़ाएंगे। हालांकि, इस सीजन के प्रदर्शन में अपनी युवा उम्र के साथ भी शुभमन गिल से पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.