शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में किंग इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूर स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 149 रन बनाए, जिसमें चंदू ने 49 रन बनाए। जवाब में किंग इलेवन ने केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रियान ने 71 और गुरप्रीत ने 68 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में फैजी ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर मोबीन खान और प्रतीक रहे। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.