बरेली, जून 30 -- डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग सीजन-2 के दूसरे सेमीफाइनल में इलेवन टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स लेयर को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबला इलेवन टाइगर्स का सामना डीजी इंफ्रा से होगा। टॉस जीतकर किंग्स लेयर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बनाए। इलेवन टाइगर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच रियाज अफरीदी ने 53 व सोहराब घोसी ने 39 गेंद में 69 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि यश राम ने रियाज अफरीदी को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इलेवन टाइगर्स और किंग्स लेयर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...