मऊ, अप्रैल 16 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सदरपुर गालीबपुर स्थित किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाईस्कूल में विद्यालय के कुल 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 5 छात्रों ने टॉप कर विशेष उपलब्धि हासिल की। निखिल बरनवाल ने 96.2 प्रतिशत, आसन जमाल/अतीक इकबाल ने 92.2%, आदित्य शर्मा ने 90.2% तथा इंशा खान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ.मोनिका गुप्ता ने टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, टीचर्स के प्रति आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- स्कॉटिश इंटरनेशनल स...