पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़िया। आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिंहली महेशकटा की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फाइनल मुकाबला जयपहाड़ी एफसी एवं किंगफिशर एफसी के बीच खेला गया। जिसमें किंगफिशर एफसी ने जयपहाड़ एफसी को हरा कर प्रथम पुरस्कार जीता। फाइनल विजेता किंगफिशर टीम को 60 हजार व जयपहाड़ी एफसी को द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए से सम्मानित किया गया। मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश चौबे, संस्थापक परमेश्वर किस्कू, अध्यक्ष किनु सोरेन, मुन्ना सोरेन, शिवराम किस्कू, राजेन्द्र देहरी, मनिक किस्कू, स्टेफान हांसदा, जितेन्द्र मरांडी, अशोक किस्कू, रुबीलाल हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.