मोतिहारी, जनवरी 12 -- कल्याणपुर। विराट रामायण मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। भक्तों की भीड़ इतनी हो रही है कि सम्भालना मुश्किल हो रहा है। पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर आदि जिलों से शिव भक्त सहस्त्रालिंगम शिवलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। विराट रामायण मंदिर व विश्वके सबसे ऊंचे शिवलिंग को लेकर उनकी उत्सुकता देखते ही बन रही है। इस दौरान का लेके शिव के मनाइब हो कि शिव मानत नाही.., लड़ूं मिठाई से शिव के मनहूं ना भावे भांग धतूरा कहा से लाइव हो कि शिव मानत नाही...शिव भक्ति गीतों को को गाकर महिलाएं अपने आराध्य के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर रही हैं। सोमवार को सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इसको देखते हुए 17 जनवरी को सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.