मोतिहारी, अप्रैल 2 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से रक्सौल के दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट, चाय व नाश्ता की दुकान बंद हो गए हैं,जो दुकानें संचालित हो रही है, वहां उंचे मूल्यों पर सामान बेची जा रही है। इससे ग्राहकों का पसीना छुट रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत होने से अब गृहणी मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं जलावन भी अब मंहगे होने से परेशानी बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां कई घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...