काही गांव में स्वीकृत क्रय केन्द्र न खुलने से किसानों में आक्रोश
अंबेडकर नगर, मई 10 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के काही गांव में गेहूं क्रय केंद्र न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। काही गांव के लिए स्वीकृत गेहूं क्रय केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। प्रशासन ने खाद्य निगम का क्रय केंद्र काही में खोले जाने की स्वीकृति दी थी, लेकिन आज तक क्रय केंद्र नहीं खोला गया। ऐसे में किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काही ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि खाद्य एवं विपणन विभाग से काही गांव में क्रय केंद्र चलाया जाना प्रस्तावित है, जिसकी स्वीकृति जिला प्रशासन ने प्रदान कर दी है, फिर भी विभागीय मनमानी के चलते अभी तक काही ग्राम पंचायत में कहीं भी गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। बताया जाता है कि संबंधित एसएमआई की ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.