कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दुनिया भर की 400 से अधिक रक्षा कंपनियों की मौजूदगी वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'एडेक्स-2025' की शुरुआत सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई। इसमें इंडियन पैवेलियन का उद्घाटन रक्षा मंत्रालय के कानपुर स्थित डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के सीएमडी एमसी बालासुब्रमणियम ने किया। इसमें ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री में बने विभिन्न प्रकार के पैराशूटों की प्रदर्शनी लगी, जिसे दुनिया भर की रक्षा कंपनियों और विदेशी सेनाओं के जिम्मेदारों ने पसंद किया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में जीआईएल के उत्पादों के प्रति खासा आकर्षण देखने को मिल रहा है। मिस्र के डिफेन्स अटैची ने भी जीआईएल की उत्पादन इकाई ओपीएफ में बनाए गए पैराशूटों और दूसरे रक्षा उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की। इसमें 400 से भी अधिक रक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.