मेरठ, अप्रैल 29 -- एनएएस कॉलेज के बीईएस तृतीय वर्ष के छात्र हिमांशु राणा ने मिस्त्र की राजधानी काहिरा में जूनियर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता। हिमांशु राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में यह सफलता हासिल की। उनकी सटीक निशानेबाजी और धैर्यपूर्ण खेल ने उन्हें विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में पदक दिलाया। गौरतलब है कि हिमांशु इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। बता दें कि यह प्रतियोगिता 16 से 27 अप्रैल तक काहिरा में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनिया भर के युवा निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- शूटर हिमांशु राणा का ढ़ोल-नगाड़ों से स्वागत हिमांशु की सफलता पर कॉलेज प्रबंधन ने खुशी...