कास्टिक सोडा लदी पिकअप पलटी, चालक घायल
गंगापार, मई 28 -- थाना क्षेत्र में दिघिया बाजार के पास प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर कास्टिक सोडा से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया और वाहन में लदी कई बोरियां कास्टिक सोडा सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वाहन तेज रफ्तार से मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। दिघिया बाजार के पास चालक का अचानक वाहन पर से नियंत्रण गायब हो गया, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। पिकअप के पलटते ही उसमें लदी कास्टिक सोडा की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं। पिकअप पलटने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिघिया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.