गाजीपुर, मई 16 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कासिमाबाद विकासखंड में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं पोषण के लिए चलाए जा रहे 'भूसा दान महादान' अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक 715 कुंतल भूसा संग्रहित किया जा चुका है, जबकि शासन की ओर से 1073 कुंतल भूसा एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। गर्मी के मौसम में गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को चारे की कमी से बचाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत पाली, मलिकपुरा, बहराइच, नुआव, जहूराबाद और अलावलपुर अफगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ...