खगडि़या, दिसम्बर 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के सदर प्रखंड के कासिमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मां व बेटी को पीट पीटकर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। दबंगों ने इस घटना को सोमवार को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि कासिमपुर गांव के रहने वाले श्रवण सिंह की पत्नी निशा देवी व उसकी बेटी अंजली कुमारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में दोनों मां बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.