औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कासीमपुर गांव स्थित बधार में छापेमारी कर 48 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि कासिमपुर बधार में अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और शराब जब्त की। उन्होंने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...