खगडि़या, जनवरी 2 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जदयू प्रवक्ता ने कासिमपुर पैक्स को जलकौड़ा पैक्स से टैग करने की मांग को लेकर डीएम को आवेदन सौंपा। सदर प्रखंड अंतर्गत कासिमपुर पैक्स में पंजीकृत किसानों के धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उत्पन्न गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस संबंध में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता एवं जिला नागरिक परिषद के सदस्य आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा किसान अंगद कुमार पटेल, मनीष सिंह, हरिनंदन सिंह, शिव सिंह, देवनन्दन सिंह एवं रणवीर सिंह आदि किसानों की ओर से जिला पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा गया। आवेदन के माध्यम से आचार्य राकेश पासवान शास्त्री द्वारा कहा गया है कि काशिमपुर पैक्स के अधीन पंजीकृत किसान धान की सरकारी खरीद प्रारंभ न होने के कारण भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.