औरंगाबाद, दिसम्बर 28 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के ढोल गांव में सरकारी नाली-गली निर्माण को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एएसआई अरुण सिंह और इंद्रदेव कुमार शामिल हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासमा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ढोल गांव में सरकारी नाली-गली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस टीम गांव में पहुंची। समझाने बुझाने के क्रम में ही कुछ लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इस पत्थरबाजी में दो एएसआई घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और हमले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.