हरिद्वार, जनवरी 8 -- बहादराबाद के रणसूरा में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में 1295 लोग सरकारी योजनाओं से जुड़े। इस दौरान 70 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया। बहादराबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत रणसूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर लगा। इस दौरान कुल 2176 लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं रखीं। इन शिकायतों में बिजली बिल, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा, जाति और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। 20 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर 23 विभाग एक ही स्थान पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं और समस्याओ...