मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- भोपा। गांव कासमपुरा में चौराहे पर युवकों की खड़ी टोली को रोकने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया कि शुक्रवार रात में गांव के चौराहे पर कुछ युवकों की टोली खड़ी थी। गांव के बुजुर्ग प्रेम सिंह ने खड़े होने से मना किया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। ग्रामीणों ने समझा बुझाकर घर भेज दिया, जिसके बाद सुभाष व उसका बेटा योगेश, प्रिंस, नाहर सिंह, गुरप्रीत व सचिन धारदार हथियार के साथ एक राय होकर प्रेम के घर पर आए व मारपीट करने लगे। बीच बचाव को पहुंचे अमि...