कासना डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेगा
नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। कासना बस डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। उच्चाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है, ताकि बसों को चार्ज करने के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकारी के मुताबिक कासना डिपो में बसों को खड़ा करने के लिए काफी जगह है। ऐसे में यहां पर चार्जिंग स्टेशन लगाना सही रहेगा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चलने वाली 25 बसों में से 10 को कासना डिपो में खड़ा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नोएडा से दिल्ली के आनंद विहार तक भी चलेंगी ई-बसें, समझिए पूरा रूट मैप इसके लिए चार्जिंग की सुविधा विकसित करनी होगी। पहले चरण में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले चार रूट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.